जिलाधिकारी अनुनय झा ने बताया कि सूक्ष्म, लघु उद्यमों को गति प्रदान करने के लिये एंव अधिक से अधिक रोजगार सृजित किये जाने के लिए राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना का प्रारंभ किया गया है। ऐसे युवा जिनकी उम्र 21 से 40 वर्ष हैं तथा शैक्षिक योग्यता कक्षा 8 पास के साथ किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय / शैक्षणिक संस्थान से कौशल सम्बन्धी सर्टीफिकेट कोर्स भी प्राप्त किया गया है, उन युवाओं को 5 लाख तक के परियोजनओं पर उद्योग एंव सेवा क्षेत्र हेतु ऋण अगले 04 वर्षों के लिए दिया जाएगा।