घुघली क्षेत्र के रामपुर बलडीहा गांव में पुस्तैनी जमीन पर मिले मुआवजे के पैसे के बटवारे को लेकर पिता से नाराज बेटे ने रात में सोए पिता पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने का प्रयास किया। घर में सोई मां को पता चला तो वह शोर मचाई तो उस पर भी चाकू से जान से मरने का प्रयास किया, लेकिन शोर सुनकर ग्रामीणों के आ जाने के कारण बुजुर्ग दंपति को तो किसी तरह बचाया गया सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस युवक को पकड़ कर थाने लाई। ग्रामीणों के सहयोग से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉक्टरों ने इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।