नौतनवां थाना क्षेत्र के अंबेडकर नगर वार्ड में एक घर से चोरों ने सोने चांदी के जेवरातों, नकदी समेत लाखों रुपये की चोरी कर ली। परिवार के सदस्य मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई।