लखीमपुर खीरी जिले में पिछले करीब एक हफ्ते से जारी उमस से शुक्रवार सुबह राहत मिल गई। सुबह को मौसम ने करवट बदल ली और बारिश शुरू हो गई। बारिश होने में तापमान में कमी आई है, जिसके चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली है। हालांकि बारिश की वजह से जलभराव की समस्या भी हुई है। खीरी रोड पर आवास विकास कॉलोनी के पास और रोडवेज बस स्टैंड के पास जलभराव होने से आवागमन में दिक्कतें हुईं। खासकर सुबह के वक्त स्कूल जाने वाले बच्चे परेशान हुए।