लखीमपुर खीरी में बृहस्पतिवार को शहर के एक पैलेस में विभाजन-विभीषिका स्मृति दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार सभी को साथ लेकर चलने वाली सरकार है। उन्होंने कहा कि जाति के नाम पर बांटने वाले लोग विदेशी एजेंडा चला रहे हैं। कार्यक्रम के बाद पत्रकार वार्ता में भूपेंद्र चौधीर ने कहा कि एक विधायक की नृशंस हत्या करने वाले हत्यारों के खिलाफ योगी सरकार की कार्रवाई सभी अपराधियों के लिए सबक बन गई। योगी सरकार ने घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों का समूल नाश कर दिया। कार्यक्रम के बाद वह भीखमपुर स्थित राज नरायण मिश्र की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के लिए रवाना हो गए।