फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी में पकड़ा गया बाघिन का दूसरा शावक, वन विभाग ने लगाया था पिंजड़ा

मुकेश कुमार Updated Thu, 01 May 2025 12:57 PM IST

लखीमपुर खीरी में पिछले दिनों इमलिया में पकड़ी गई बाघिन के दूसरे शावक को भी पकड़ लिया गया। इससे पहले एक शावक के साथ पकड़ी गई बाघिन को सोहगीबरवा वन्यजीव अभयारण्य में छोड़ा गया है। उसके दूसरे शावक की तलाश की जा रही थी। सिकंदराबाद इलाके में वन रेंज मैगलगंज की बेलहरी बीट के बैबहा गांव में शावक की चहलकदमी को लेकर वन विभाग ने बुधवार को पिंजरा लगाया था। इसी पिंजरे में इमलिया वाली बाघिन का दूसरा शावक कैद हो गया। वन विभाग की टीम के मुताबिक जांच के बाद इसे जंगल में छोड़ा जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें