फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: दुधवा में बाघ से जान बचाकर भागा गैंडा और शावक, देखें वीडियो

Mukesh Kumar Updated Wed, 11 Mar 2026 06:36 PM IST

लखीमपुर खीरी के दुधवा पार्क में जंगल सफारी करने गए सैलानियों को पुनर्वासन क्षेत्र में गैंडा और उसका शावक तेजी से दौड़ता दिखाई दिया। वह इस दृश्य को एकटक निहार रहे थे। इसी दौरान उन्हें कुछ दूरी पर दोनों का पीछा करते बाघ दिखाई पड़ा। उन्होंने इस अद्भुद नजारे को अपने कैमरों में कैद कर लिया। गैंडा पुनर्वासन योजना फेज एक पर्यटन मार्ग पर बुधवार सुबह की पाली में पर्यटक कोहरे के बीच जंगल सफारी का आनंद उठा रहे थे। इस दौरान उन्हें घास के मैदान में गैंडा और उसका शावक तेजी से भागता नजर आया। यह रोमांचक दृश्य देख वह खुशी से झूम उठे। इस दौरान पर्यटकों को कुछ दूरी पर बाघ दोनों का पीछा करता बाघ नजर आया। बाघ उनके करीब पहुंच पाता इससे पहले गैंडा और शावक अपनी जान बचाकर घास में ओझल हो गए। सैलानियों ने इस अद्भुद नजारे को अपने कैमरों में कैद कर सोशल मीडिया पर साझा किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें