फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को सशक्त और स्वावलंबी बनाने पर जोर, अफसरों ने दी योजनाओं की जानकारी

मुकेश कुमार Updated Thu, 29 May 2025 03:38 PM IST

लखीमपुर खीरी में ग्राम्य विकास विभाग की ओर से महिलाओं के कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को लेकर कलक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को गोष्ठी का आयोजन किया गया। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल की अध्यक्षता में हुई गोष्ठी में जिले भर से आई विभिन्न समूह की महिलाओं के अलावा बीसी सखियों ने भी भागीदारी की। इसमें उपायुक्त स्वत: रोजगार जितेंद्र कुमार मिश्रा और उपायुक्त श्रम रोजगार सुशांत सिंह ने गांव में महिलाओं को रोजगार दिलाने और स्वावलंबी बनाने को लेकर चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। जो महिलाएं बैंक सखी के रूप में या अन्य किसी तरीके से स्वावलंबी बनकर कार्य कर रही हैं, उनसे उनके कार्य अनुभव के बारे में भी गोष्ठी के दौरान पूछा गया। गोष्ठी में सीडीओ अभिषेक कुमार समेत अन्य कई अधिकारी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें