फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी में सुहागिनों ने रखा वट सावित्री व्रत, पति की लंबी आयु की मांगी कामना

मुकेश कुमार Updated Mon, 26 May 2025 06:00 PM IST

लखीमपुर खीरी में वट सावित्री व्रत को लेकर महिलाओं में उल्लास दिखा। सुहागिन महिलाएं शहर के भुईफोरवानाथ मंदिर, जंगलीनाथ मंदिर, आवास विकास कॉलोनी, लोक निर्माण विभाग के पास, ऋषि आश्रम आदि जगहों पर पहुंचीं और वट वृक्ष की पूजा की। ज्येष्ठ मास की अमावस्या पर सोमवार को वट सावित्री व्रत रखकर सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की दीर्घायु के लिए कामना की। सुहागिन महिलाएं शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित वट वृक्ष के नीचे एकत्रित हुईं और विधिवत पूजा की। पूजा के दौरान सबसे पहले वट वृक्ष को हल्दी का लेप लगाया, फिर पीला धागा को लपेटते हुए सात बार परिक्रमा की। इसके बाद जल चढ़ाया। पूजा करने के बाद महिलाओं ने व्रत खोला। देवकली तीर्थ के महंत आचार्य प्रमोद ने बताया कि मान्यता के अनुसार वट सावित्री व्रत को रखने से परिवार के लोगों को सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है और वैवाहिक जीवन में खुशियां आती हैं। बहुत से लोग ये भी मानते हैं कि इस व्रत का महत्व करवा चौथ के जितना होता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें