फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल के धनगढ़ी में हटा कर्फ्यू... खुला बाजार, धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हालात

मुकेश कुमार Updated Sat, 13 Sep 2025 05:39 PM IST

नेपाल में हुई हिंसा के बाद अब स्थिति कुछ धीरे-धीरे सामान्य होती नजर आ रही है। भारत के लखीमपुर खीरी जिले से लगे सीमावर्ता धनगढ़ी में कर्फ्यू में काफी ढील दी गई है और बाजार भी खुल गए हैं। नेपाल में जेन-जी के आंदोलन के छठवें दिन कर्फ्यू हट जाने से धनगढ़ी बाजार खुलने के साथ ही आवागवन भी सामान्य होता नजर आया। लोगों ने घरों से निकल कर रोजमर्रा की खरीदारी की। उधर कैलाली जिला प्रसाशन ने धनगढ़ी-कैलाली जिले में जुलूस प्रदर्शन न निकाले जाने को लेकर आदेश जारी किए हैं। शनिवार की सुबह धनगढ़ी सहित जिले के बाजार खुलने के साथ ही मार्गों पर वाहन भी दौड़ते नजर आये। उधर आज कर्फ्यू का भी असर नही दिखा, जनजीवन सामान्य होता नजर आया। इधर खीरी जिले के गौरीफंटा बॉर्डर पर पुलिस व एसएसबी समेत सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं और उनके द्वारा अभी सतर्कता बरतने के बाद ही आवागमन कराया जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें