लखीमपुर खीरी में एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने मंगलवार को राजापुर स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर विभिन्न क्रय केंद्रों की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और प्रभारियों को निर्देशित किया कि शासन की मंशा के अनुरूप निष्पक्ष, समयबद्ध और पारदर्शी धान खरीद प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि खरीद प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही, गड़बड़ी या देरी पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय करते हुए तत्काल कार्रवाई की जाएगी।