मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत रामकोला कप्तानगंज ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय रामकोला के खेल मैदान में हुए सामूहिक विवाह में सात जोड़ी मुस्लिम समुदाय और 118 हिंदु जोड़ों की शादी हुई। इसमें मुख्य अतिथि विधायक विनय प्रकाश गौड और पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग के सदस्य फूल बदन कुशवाहा रहे।