पुलिस लाइन के सभागार में मंगलवार को मंडलायुक्त अनिल ढींगरा और पुलिस उप महानिरीक्षक शिवासिम्पी चन्नप्पा की अध्यक्षता में सीएम डैश बोर्ड, विकास, राजस्व व कानून व्यवस्था की हुई समीक्षा हुई। कमीश्नर ने दो टूट में कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों से सौम्य व्यवहार करें, बेवजह मरीजों को रेफर न करें दलालों को आस-पास न बैठने दें। इसके अलावा सरकार की ओर से जो भी योजनाएं संचालित हो रही हैं। उस पर ध्यान दें। त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराए। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने पहले ही जिले में सरकारी चिकित्सकों को लेकर निर्देशित किया था कि निजी प्रैक्टिस करते मिले को कार्रवाई के लिए तैयार रहें।