कुशीनगर में सीएम योगी के आगमन को लेकर उनके अधिकारियों ने मुसहर टोले के लोगों को साबुन-शैंपू बांटे। इतना ही नहीं, उनके पास से बदबू न आए तो उन्हें डियो भी बांटे गए। जिस बस्ती के लोगों के घरों में खाने का जुगाड़ भी मुश्किल से होता हो, वहां शैंपू, साबुन इसलिए बंटे हों कि सीएम आ रहे हैं तो सवाल तो उठेंगे ही।