फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: गंगा घाट पर कांवड़ियों से विवाद, पीएसी जवानों पर मारपीट का आरोप

अरुन पाराशर Updated Mon, 28 Jul 2025 04:31 PM IST

कासगंज के तीर्थ नगरी सोरों जी के लहरा गंगा घाट पर कांवड़ यात्रियों और पीएसी के जवान के बीच स्नान को लेकर विवाद हो गया। कांवड़ यात्रियों ने पीएसी जवानों पर मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है। विवाद के चलते कांवड़ यात्री लहरा घाट पर धरने पर बैठ गए। सूचना पर एसडीएम और सीओ मौके पर पहुंचे। कांवड़ियों को समझाकर शांत कराया। मामले की जांच का आश्वासन देकर कांवड़ यात्रा के लिए रवाना किया। एटा जिले के मारहरा से आए कांवड़ यात्री हर वर्ष विशेष कांवड़ लेकर आते हैं। पिछले वर्ष 151 फीट लंबी कांवड़ चढ़ाई थी और इस बार 251 फीट लंबी कांवड़ भोलेनाथ को अर्पित करने जा रहे हैं। विवाद के चलते कांवड़ यात्रियों में आक्रोश है और उन्होंने पीएसी जवानों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। मौके पर पहुंचकर सदर एसडीएम संजीव कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी आंचल चौहान ने धरना दे रहे कांवड़ियों से वार्ता कर स्थिति को शांत करने का प्रयास किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें