फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सिपाही ने की एबीवीपी कार्यकर्ता से अभद्रता, कोतवाली चौराहा किया जाम

अरुन पाराशर Updated Sun, 16 Mar 2025 03:50 PM IST

कासगंज के सोरोंजी कोतवाली में शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र से होली मिलने पहुंचे। होली मिलकर बाहर आते समय कोतवाली में तैनात सिपाही राहुल चाहर ने एबीवीपी कार्यकर्ताओं से अभद्रता कर दी। एबीवीपी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सिपाही ने उन्हें गालियां और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए परिचय देने पर संगठन को भी गालियां दीं। इसकी शिकायत उन्होंने प्रभारी निरीक्षक व पुलिस क्षेत्राधिकारी से की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिससे मजबूर होकर उन्हें कोतवाली चौराहे के सामने राजमार्ग जाम करना पड़ा है। एबीवीपी कार्यकर्ताओं द्वारा सोरों कोतवाली के बाहर मथुरा-बरेली हाईवे पर जाम लगाने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें