फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालतेश्वर महादेव मंदिर में दंगल का आयोजन, अखाड़े में पहलवानों ने दिखाए दांवपेच

शिखा पांडेय Updated Sun, 21 Sep 2025 11:03 PM IST

सैनिक चौराहा स्थित लालतेश्वर महादेव मंदिर में स्व. पं. रामभरोसे शुक्ल स्मृति स्थल पर रविवार को दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में हजारों दर्शकों ने महिला और पुरुष पहलवानों के दांवपेच का आनंद लिया। राजस्थान के हवा सिंह और नेपाल के शंकर थापा ने शानदार खेल से दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। वहीं महिला पहलवान ज्वाला सिंह और रूबी सिंह का मुकाबला आकर्षण का केंद्र रहा। शुभारंभ समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल और समाजसेवी मनोज कुमार शुक्ला ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया। यहां पर पूर्व सांसद राजाराम पाल, जिलाध्यक्ष मुनींद्र शुक्ला, पूर्व जिला अध्यक्ष वीर सेन यादव, राष्ट्रीय प्रवक्ता नितेंद्र यादव, राष्ट्रीय सचिव अपर्णा बंसल, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष संतोष यादव व लोहिया वाहिनी से सुभाष द्विवेदी आदि आदि रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें