फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नानाराव पार्क में श्री श्याम महोत्सव में लगे प्रभु के जयकारे

श्री श्याम सदन परिवार (रजि.) के तत्वावधान में रविवार को फूलबाग नानाराव पार्क में श्री श्याम महोत्सव मनाया गया। महोत्सव में भजन वर्षा, छप्पन भोग, भव्य शृंगार और महाप्रसाद का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में करीब 10 हजार भक्त शामिल हुए। इस दाैरान समस्तीपुर की भजन गायिका रेशमी शर्मा ने बाबा मेरा काम करोगे क्या सुनाकर भक्तों को जयकारे लगाने पर विवश कर दिया। जयपुर के भजन गायक संजय पारीक ने क्यों घबराऊ मैं मेरा तो श्याम से नाता है सुनाकर भक्तों को झूमने पर विवश कर दिया। वहीं अभिषेक शुक्ला, श्री श्याम रत्न श्याम गोयनका और गोपाल अग्रवाल ने बाबा के भजनों से उपस्थित भक्तों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के समापन पर भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें