इस बार चैत्र नवरात्र 30 मार्च से प्रारंभ होंगे। देवी मंदिरों के साथ घरों में माता रानी की स्थापना कर नौ दिनों तक पूजा-पाठ का सिलसिला चलता रहेगा। ज्योतिष विशेषज्ञ अनुभव त्रिवेदी के अनुसार घट स्थापना का मुहूर्त सुबह 6:13 बजे से 10:22 तक है। मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आएंगी। यह किसानों के लिए शुभ संकेत है।