भौंती स्थित पीएसआईटी में आयोजित वार्षिक तकनीकी एवं सांस्कृतिक महोत्सव इग्निशिया-2025 का अंतिम दिन गायिका नीति मोहन के नाम रहा। नीति ने मधुर आवाज में गानों से संगीतमयी संध्या को यादगार बना दिया। तेरे इश्क में, नैनो वाले ने, इश्क वाला लव, तूने मारी एंट्री, इस बारिश में जैसे गीत गाकर दर्शकों को झूमने के लिए मजबूर हो गए। उन्होंने तू है तो सांस आती है और तू है तो डर नहीं लगता, भावनात्मक गीत गाया तो पूरा परिसर मंत्रमुग्ध हो गया। इससे पहले छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से शाम को रोशन किया। छात्रा आर्या सिंह, वान्या सिंह और अपूर्वा सिंह ने नृत्य प्रस्तुत किया। शिखर और हर्षित ने गीतों से समां बांध दिया।