फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर में जर्जर दीवार ढहने से मजदूर की मौत, चार लोग घायल

शिखा पांडेय Updated Tue, 06 Jan 2026 07:32 PM IST

मलवां औद्योगिक क्षेत्र में नाला निर्माण के दौरान मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। फैक्ट्री के बाहर काम करते समय पास की जर्जर दीवार अचानक गिर पड़ी, जिसकी चपेट में आए मजदूर मलबे में दब गए। हादसे में मजदूर राजेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार मजदूर घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों में कल्लू (18) निवासी नारेपुरवा थाना हरगांव, जनपद सीतापुर, कुलदीप (18) निवासी सेम, संदीप (32) निवासी लहेगनिया (बांकी क्षेत्र) और पल्लू शामिल हैं। इनमें से तीन मजदूरों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। बताया गया कि सभी मजदूर नाले के निर्माण कार्य में लगे थे, तभी अचानक दीवार ढह गई और वे उसकी चपेट में आ गए। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा राहत-बचाव कार्य शुरू कराया गया। प्राथमिक जांच में दीवार को पुरानी और कमजोर बताया जा रहा है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और यह भी जांच की जा रही है कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी और मजदूरों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें