फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए गंगापुल के लिए काम शुरू, मिट्टी की जांच के लिए जमीन चिह्नित

शिखा पांडेय Updated Tue, 14 Oct 2025 10:36 PM IST

सेतु निगम की कार्यदायी एजेंसी ने एक और गंगापुल बनाए जाने के लिए कार्य शुरू कर दिया है। मंगलवार को कार्यदायी एजेंसी ने पिलर निर्माण से पूर्व मृदा परीक्षण के लिए दो स्थानों पर जमीन चिह्नित की। टोटल मशीन से नापजोख भी की गई। दो से तीन दिन में मिट्टी के नमूने लिए जाएंगे और जांच रिपोर्ट आने के बाद पिलर बनाने का कार्य शुक्लागंज छोर से शुरू होगा। दिवाली बाद कार्य तेजी से रफ्तार पकड़ेगा। पुराने बंद जर्जर गंगापुल से 50 मीटर दूर मिश्रा कालोनी छोर एक और 1150 मीटर लंबे गंगापुल को बनाने के लिए कार्य शुरू कर दिया गया है। पुल की लागत करीब 325 करोड़ बताई जा रही है। हरियाणा की केकेआर गावर कंट्रक्शन एजेंसी पुल का निर्माण करेगी। कंपनी के इंजीनियर देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मंगलवार को कंपनी के सर्वेयर विपिन संग मृदा परीक्षण के लिए पुराने बंद गंगापुल और नवीन पुल के बीच दो जगह जमीन चिह्नित की गई है। दो से तीन दिन में मृदा परीक्षण के लिए टीम आएगी और नमूने लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे। रिपोर्ट के बाद कार्य पिलर बनाए जाने का कार्य शुरू होगा। इंजीनियर ने बताया कि कानपुर के ओईएफ स्टेडियम और शुक्लागंज के मिश्रा कालोनी के दोनों छोरों से कार्य शुरू होगा। सोमवार को कानपुर छोर भी मृदा परीक्षण के लिए कार्य किया जा चुका है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें