फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के बाद कच्ची दीवार ढहने से महिला की दबकर मौत

शिखा पांडेय Updated Sat, 19 Jul 2025 08:04 PM IST

सजेती थानाक्षेत्र के लहुरी मऊ में लगातार हुई बारिश के बाद शनिवार की सुबह घर की कच्ची दीवार ढह गई। इसके नीचे दबकर एक महिला घायल हो गई। परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे जहां से कानपुर रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी माैत हो गई। लहुरीमऊ गांव में मनफूल निषाद परिवार के साथ रहते हैं। पिछले कई दिनों से क्षेत्र में बारिश होने के बाद सुबह के समय मनफूल के घर की कच्ची दीवार अचानक ढह गई। घर में माैजूद पत्नी सीमा (35) इसकी चपेट में आकर दब गईं। मनफूल ने आसपास के लोगों की मदद से मिट्टी हटाकर सीमा को बाहर निकाला और गंभीर हालत में सीएचसी लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें कानपुर रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही सीमा ने दम तोड़ दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें