आल इंडिया जेम एंड ज्वैलरी डोमेस्टिक काउंसिल जीजेसी की ओर से शनिवार को सिविल लाइंस स्थित होटल में लाभम सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें त्योहारी सीजन के दौरान दुनिया के सबसे बड़े आभूषण खरीदारी महोत्सव ''लकी लक्ष्मी'' की घोषणा की गई। लकी लक्ष्मी 22 सितंबर से 9 नवंबर 2025 तक पूरे भारत में आयोजित किया जाएगा। ताकि अंतिम उपभोक्ताओं को रत्न एवं आभूषण उद्योग में अधिक निवेश करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।