नरौरा बांध से छोड़े गए पानी की वजह से गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ा रहा है। गंगा किनारे बसे गांव के आसपास चारों तरफ पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। सरसौल ब्लॉक के डोमनपुर गंगा घाट की तरफ सैकड़ों बीघे की फसल जलमग्न हो गई। फसलों तथा सब्जियों में भारी नुकसान हुआ है।