अलवर के तिजारा रोड पर स्थित साईं मंदिर के पास अचानक हाई वॉल्टेज बिजली आने से करीब एक दर्जन दुकानों के उपकरण फूंक गए। इसमें एसी, कूलर, वैक्यूम क्लीनर, पानी की मोटर, कार वाश करने की ऑटोमैटिक मशीन और सरोज डेंटल क्लिनिक में डेंटिस्ट कंप्रेशर और फ्रीज शामिल हैं।
इस घटना से दुकानों और घरों को करीब आठ से दस लाख रुपये का नुकसान हुआ है। स्थानीय लोग बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर भारी आक्रोश में हैं। उनका कहना है कि हाई वॉल्टेज बिजली आने से उन्हें अपने उपकरण बंद करने का मौका नहीं मिला।
पढ़ें: पुलिस विभाग से यूआर साहू की विदाई, कार्यवाहक डीजीपी बोले- सरकार ने मुझे जन्मदिन का तोहफा दिया
लोगों ने इस मामले की सूचना बिजली विभाग को दी, जिसके बाद विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। टीम यह भी पता लगा रही है कि हाई वॉल्टेज बिजली क्यों आई और क्या इसके लिए विभाग जिम्मेदार है।