ट्रैफिक पुलिस ने रविवार को बिना क्यूआर कोड के संचालित हो रहे 100 ई-रिक्शाें को सीज किया है। पुलिस और ट्रैफिक पुलिस को देखकर घंटाघर, परेड, नौबस्ता, किदवईनगर, कल्याणपुर, वीआईपी रोड में ई–रिक्शा चालक भागते नजर आए। सोमवार से और बड़े स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। जिला प्रशासन, ट्रैफिक पुलिस, नगर निगम, आरटीओ की ओर से शहर में जाम की समस्या को देखते हुए ई–रिक्शा के अलग से 40 रूट निर्धारित किए हैं। इनके संचालन के लिए मई और जून में अलग अलग क्षेत्रों में कैंप लगवाए गए, जहां ई–रिक्शा का पंजीयन हुआ और दस्तावेज जांचे गए। शहर में लगभग 70 हजार से अधिक ई रिक्शे चल रहे हैं, जबकि पंजीयन केवल 7500 के आसपास हुए।