फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्लागंज: नगर में लगा चौतरफा जाम, कहीं एंबुलेंस, कहीं फंसी स्कूली वैन

शिखा पांडेय Updated Tue, 14 Oct 2025 10:36 PM IST

कोतवाली गंगाघाट के नवीन गंगापुल मोड़, पोनी तिराहा, मरहला चौराहा और राजाधानी मार्ग सब्जी मंडी पर मंगलवार को जाम लगा रहा। सुबह 10 से दोपहर 12.30 बजे तक इन जगहों पर वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। जाम में कहीं एंबुलेंस तो कहीं पर स्कूली वैन फंसी रही। जाम के चलते राहगीरों को परेशान होना पड़ा। पुलिस ने माैके पर पहुंच जाम खुलवाकर यातायात बहाल कराया। नवीन गंगापुल मार्ग पर सुबह 10 बजे जाम लगा रहा। यहां उन्नाव से कानपुर की ओर एक सामान्य मरीज लेकर जा रही एंबुलेेंस भी फंस गई। मौके पर मौजूद यातायात पुलिस और पीआरडी जवानों ने एंबुलेंस को निकलवा कर दोपहर 12.30 बजे जाम खुलवाया। यहां ढाई घंटे तक यातायात बाधित रहा। इसकी वजह से पोनी तिराहा और राजधानी मार्ग सब्जी मंडी पर भी जाम लग गया। दोनों जगह वाहनों की लंबी कतार लग गईं। कानपुर की ओर जाने वाले कई वाहन सवार मरहला चौराहा होकर जाजमऊ, गंगा बैराज मार्ग से निकले। इन जगहों पर भी सुबह के समय दो घंटे तक जाम की स्थिति रही।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें