फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनंद घाट पर बनेगा अस्थाई मार्ग, घाटों की होगी सफाई

शिखा पांडेय Updated Tue, 14 Oct 2025 10:36 PM IST

दिवाली और छठ पर्व को देखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि संदीप पांडे ने मंगलवार को स्वच्छ भारत मिशन प्रभारी अनूप शुक्ला के साथ घाटों पर साफ-सफाई की स्थिति देखी। उन्होंने घाटों की सफाई कराने, एंटी लार्वा का छिड़काव और फाॅगिंग कराने के लिए कहा। संदीप पांडे ने बताया कि आनंद घाट से बालू घाट जाने वाले मार्ग पर बाढ़ का पानी भरा है। श्रद्धालु मुख्य धारा के निकट जाने के लिए नाव का प्रयोग कर रहे हैं। आनंद घाट के सम्मुख स्थित गंगा नदी की मुख्य धारा की ओर जाने के लिए पालिका की ओर से अस्थाई कच्चा मार्ग बनाया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें