स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत सोमवार को बीएनडी कॉलेज में 643 विद्यार्थियों को टैबलेट दिया गया। मुख्य अतिथि सांसद रमेश अवस्थी रहे। अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. विवेक द्विवेदी ने कहा कि वर्तमान में सभी को तकनीक की आवश्यकता है। सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि आने वाले पांच सालों में हम एआई और डाटा साइंस की दुनिया का नेतृत्व कर सकेंगे। नोडल अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार एवं विमल कुमार ने बताया कि बीकाॅम के 412, एलएलबी के 160, बीएससी के 61, एमएससी के चार और पीएचडी के छह छात्र-छात्राओं को टैबलेट दिए गए। कार्यक्रम का संचालन प्रो. सुनील सिंह ने किया। इस मौके पर प्रो. वाईए रूमी, प्रो. एएल पाठक, प्रो. ईशा यादव मौजूद रहीं।