डॉ आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में शुरू किए गए अभियान के तहत भाजपा ने रविवार को दलित वर्ग प्रबुद्धजन सम्मान समारोह का आयोजन जूही राखी मंडी के बुद्ध साधना केंद्र में किया। पार्टी प्रदेश महामंत्री प्रियंका रावत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपने स्वार्थ के लिए संविधान में 75 बार संशोधन किए। विशिष्ट अतिथि गोपाल मोहन शर्मा ने कहा कि बाबा साहेब ने लोगों को शिक्षित करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह सिंह ने बताया कि बाबा साहब की जयंती 120 देशों में मनाई जा रही है। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक रामसिया वर्मा, सुनील गौतम, बार एसोसिएशन मंत्री वीरेंद्र कुमार पासी को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। संचालन गणेश शुक्ला ने किया। कार्यक्रम में वीरेंद्र दिवाकर, अर्जुन बेरिया, नरेश कठेरिया, अंकित शर्मा, पार्षद शालू कनौजिया, सुनील कनौजिया, दीपू पासवान आदि मौजूद रहे।