फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्लागंज: एक करोड़ की लागत से बन रहे आरती स्थल का काम अधूरा

Shikha Pandey Updated Thu, 25 Jun 2026 11:17 PM IST

सीताराम कॉलोनी स्थित आनंद घाट पर बनारस की तरह करीब एक करोड़ की लागत से आरती स्थल का निर्माण कार्य पर्यटन विभाग की कार्यदायी एजेंसी की ओर से कराया जा रहा। लेकिन काम बेहद धीमी गति से होने से अभी भी 40 फीसदी बाकी है, जबकि 15 जून काम खत्म करने की डेडलाइन थी। मानसून मानसून आ चुका है। गंगा का जलस्तर बढ़ा तो इस बार भी कार्य अधूरा ही रह जाएगा। पिछले साल जून माह में आरती स्थल का कार्य शुरू कराया गया था ताकि आनंद घाट का सुंदरीकरण हो सके और यहां आने वाले लोग आरती स्थल पर रहकर मां गंगा नदी की आरती ऊंचाई से कर सकेंगे। लेकिन 15 जून की डेडलाइन भी खत्म हो चुकी है। जबकि करीब 15 दिन पहले ही सदर विधायक पंकज गुप्ता ने पर्यटन विभाग के जेई व कार्यदायी एजेंसी के ठेकेदार को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि नदी में जलस्तर बढ़ने से पहले ही कार्य पूरा हो जाए। लेकिन चार दिनों से कार्य रूका पड़ा है। अब तक 60 फीसदी कार्य हो सका है, जबकि डेढ़ माह में नदी का जलस्तर भी बढ़ने लगेगा। ऐसेे में बाढ़ जैसे हालात घाट पर हो जाते है जिससे काम नहीं हो सकता है। सदर विधायक ने बताया कि वह संबंधित विभाग के जेई और कार्यदायी एजेंसी से बात करेंगे। मजूदरों की संख्या बढ़ाकर कार्य को समय से खत्म करने को कहेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें