भीतरगांव विकास खंड के मेहरौली गांव में स्थित 'शालीमार बाग' इन दिनों प्रशासन की अनदेखी और अव्यवस्था का शिकार है। कभी हजारों पौधों से गुलजार रहने वाला यह बाग आज तालाबंदी की मार झेल रहा है, जिससे गांव के बुजुर्गों और सुबह-शाम टहलने वालों के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। गांव के बुजुर्गों का कहना है कि वे यहाँ सुबह और शाम टहलने आते थे। खुले वातावरण में व्यायाम और आपस में मिलने-जुलने का यह एकमात्र साधन था।