फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं की शिकायत के लिए घाटमपुर सर्किल के सभी थानों पर अलग से सीयूजी नंबर जारी

शिखा पांडेय Updated Tue, 23 Dec 2025 11:02 PM IST

महिला सुरक्षा को लेकर कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने सभी थानों पर बनाए गए मिशन शक्ति केंद्र को एक-एक सीयूजी मोबाइल नंबर जारी किया है। एसीपी घाटमपुर कृष्णकांत यादव ने बताया सर्किल के थाना साढ़ में 9454452651, सजेती में 9454452717, रेउना में 9454452643, सेनपश्चिम पारा में 9454452624, बिधनू में 9454457211 व घाटमपुर में 9454457118 सीयूजी नंबर जारी किए गए हैं। जो 24 घंटे काम करेंगे। यह नंबर थाने पर बने मिशन शक्ति केंद्र के प्रभारी के पास मौजूद रहेगा। कोई भी महिला छेड़छाड़, हिंसा, साइबर अपराध और उत्पीड़न की शिकायत कर सकती हैं।अब इस नंबर पर कोई भी महिला सीधे फोन कर अपनी शिकायत कर सकती है। शिकायत करने वाली महिला का नाम व पता गोपनीय रखा जाएगा। शिकायत पर फौरन कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें