फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में टपकने लगी रोडवेज की चलती बस, सफर कर रहे यात्रियों ने खोले छाते

शिखा पांडेय Updated Sat, 12 Jul 2025 11:49 PM IST

अगर आप बारिश में रोडवेज बस में सफर कर रहे हैं तो सतर्क रहें और छतरी लेकर ही चलें। ऐसा ही मामला किदवईनगर डिपो की बस में देखने को मिला। प्रयागराज से चली बस की छत से फतेहपुर में बारिश होने पर पानी टपकने लगा। इससे बचने के लिए कुछ यात्रियों ने छाता खोले जबकि कई भीगते हुए कानपुर पहुंचे। अब बस को मरम्मत के लिए भेजा गया है। किदवईनगर डिपो की बस नंबर यूपी-78एएन 1193 काफी क्षतिग्रस्त थी। इसे मरम्मत के लिए प्रयागराज भेजा गया था। शुक्रवार को वहां से मरम्मत के बाद बस परिचालक 20 सवारी लेकर चला। बस फतेहपुर पहुंची थी कि अचानक बारिश होने लगी। यात्रियों ने खिड़की बंद कर ली लेकिन तभी छत से पानी टपकने लगा। इस पर यात्री हंगामा करने लगे। इस दौरान यात्रियों ने चालक, परिचालक से भी शिकायत की लेकिन वह कुछ न कर सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें