{"_id":"68724eea6691d4bf3f01eaf2","slug":"video-shortage-of-drinking-water-in-tharu-mohalla-people-are-forced-to-bring-dirty-water-from-the-ditch-2025-07-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"ठारू मोहल्ला में पेयजल की किल्लत, लोग खड्ड से गंदा पानी लाने को मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठारू मोहल्ला में पेयजल की किल्लत, लोग खड्ड से गंदा पानी लाने को मजबूर
उपमंडल बंगाणा की पंचायत बेरियां के वार्ड नंबर-5, ठारू मोहल्ला में इन दिनों लोग पानी की भारी कमी से परेशान हैं। कई हफ्तों से इलाके में नलों में पानी नहीं आ रहा है, जिससे लोगों को पीने, नहाने और पशुओं के लिए पानी जुटाना मुश्किल हो गया है। स्थानीय निवासी रशीद खान ने बताया कि उन्होंने इस समस्या की शिकायत हिमाचल जल शक्ति विभाग की हेल्पलाइन 1100 पर की, लेकिन अभी तक कोई हल नहीं निकला है। मोहल्ले में एकमात्र हैंडपंप भी काफी समय से खराब पड़ा है। कई बार प्रधान, उप प्रधान को शिकायत की है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। पानी की कमी के चलते लोग पास की खड्ड (नदी-नाले) से पानी लाकर इस्तेमाल कर रहे हैं, जो साफ नहीं है। इससे डायरिया, बुखार और त्वचा रोगों का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीण राज कुमार ने बताया कि कभी कभी टैंकर से पानी मंगवाना पड़ता है। रोज-रोज टैंकर से भी नहीं मंगना सकते।
65 साल की ताज बीबी ने कहा कि पानी इतना कम है कि नहाना भी मुश्किल हो गया है। बर्तन और कपड़े धोने के लिए भी सोचना पड़ता है। बच्चों को बिना नहलाए स्कूल भेजना पड़ता है। स्थानीय महिला नजमा ने बताया कि गर्मी में बिना नहाए रहना पड़ता है। जलशक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता रमेश कुमार का कहना है कि जल्द ही एक-दो दिन में आपूर्ति ठीक की जाएगी और पाइपलाइन डाली जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।