साढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके और उसके सगे संबंधियों की इंस्टाग्राम आईडी में एक अन्य आईडी से गंदे कमेंट्स और टिप्पणी जा रही है। जिससे ससुराली पक्ष बहुत आहत है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत उक्त आईडी को नामित करते रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने बताया कि जल्द ही उस आईडी को संचालित करने वाला गिरफ्तार किया जाएगा।