सिविल लाइंस स्थित रेस्टोरेंट में सोमवार को एसोसिएशन ऑफ एलायंस क्लब्स इंटरनेशनल की ओर से वार्षिक अधिवेशन में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रदीप मोहन चौधरी, वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रथम डॉ. शिव नाथ प्रसाद गुप्ता और द्वितीय हर्ष सैनी बनाए गए। मुख्य अतिथि पंकज श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि राज कुमार सक्सेना, पीएस जग्गी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। चुनाव अधिकारी शेखरानंद वर्मा ने चयनित पदाधिकारियों का सम्मान किया। संचालन हिमानी श्रीवास्तव ने किया। स्वागत भाषण चेयरमैन विवेक श्रीवास्तव और धन्यवाद डॉ. एसएनपी गुप्ता ने दिया। यहां डॉ. डीएम चौधरी, यतींद्र बाजपेई, सुभाष खन्ना, प्रदीप भारद्वाज, राजेंद्र गर्ग, सरिता वहाब आदि मौजूद रहे।