फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन कब्जाने के मामले में पुलिस ने अधिवक्ता को किया गिरफ्तार

शिखा पांडेय Updated Tue, 10 Jun 2025 11:33 PM IST

जमीन कब्जाने के मामले में दीनू उपाध्याय के करीबी अधिवक्ता सत्येंद्र कुमार त्रिवेदी को बिल्हौर पुलिस ने मंगलवार को बिठूर स्थित फार्म हाउस से गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ मुंबई निवासी महिला ने साथियों संग जमीन कब्जा करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मुंबई के ब्रिज कैंट भोलाभाई देसाई रोड निवासी रिद्धि सोहिल गाला ने विशनपुर गांव में भूमि खरीद थी। इस जमीन पर बिठूर और उसके आसपास रहने वाली सावित्री, राजू, दीपू, प्रदीप बाजपेई, अरुण कुमार, सुरेश और सत्येंद्र कुमार द्विवेदी ने गिरोह बनाकर कब्जा कर लिया। विरोध करने पर उन्हें लगातार धमकी दी गईं। रिद्धि ने 18 जून 2024 को रिपोर्ट दर्ज कराई। उनके मुताबिक उन्होंने तहसील बिल्हौर के विशुनपुर गांव में खसरा संख्या 669, 472, 473, 470, 475, 476 में जमीन खरीदी थी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें