फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालों के ओवरफ्लो होने से दुकानों में घुसा गंदा पानी, राजधानी मार्ग के नालों की सफाई न होने से समस्या

शिखा पांडेय Updated Thu, 27 Nov 2025 11:06 PM IST

राजधानी मार्ग पर नालों की सफाई न होने से ओवरफ्लो होने लगे हैं। नालों का गंदा पानी दुकानों में घुसने लगा है। इससे दुकानदारों का सामान खराब हो रहा है। इसको लेकर दुकानदारों में खासी नाराजगी है। दुकानदारों का कहना है कि पालिका में शिकायत की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। जल्द समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन का रास्ता अख्तियार करेंगे। राजधानी मार्ग के दुकानदार विजय बहादुर, कुश गुप्ता, हरिओम, मोहम्मद शौकत अली व ओमप्रकाश ने बताया कि पांच दिन पहले नगर पालिका से राजधानी मार्ग के नाले ओवरफ्लो होने की शिकायत की गईं थी। लेकिन अब तक सफाई नहीं कराई गई। हाल यह है कि नालों का गंदा पानी दुकानों में घुसने लगा है, जिससे उनका सामान खराब हो रहा। शिकायत करने के बाद भी पालिका सुनवाई नहीं कर रही है। जल्द समस्या का समाधान न हुआ तो वह लोग आंदोलन करेंगे। दुकानदारों ने बताया कि सड़क पर जलभराव व सड़ांध से लोगों का जीना मुहाल है। वहीं, पालिका ईओ मुकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि जल्द सफाई कार्य कराया जाएगा। इसके लिए सफाई प्रभारी और सफाई नायक को निर्देश जारी किए गए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें