शिवराजपुर में सुबह घना कोहरा छा गया। सर्द हवाओं से कंपकंपी छूट गई। आलू की फसल को नुकसान की आशंका से किसान चिंतित हैं। मौसम का मिजाज सोमवार को रोजाना के मुकाबले ज्यादा बेरहम रहा। कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। ठंड से बचाव के लिए जगह-जगह लोग अलाव तापते नजर आए। वहीं सुबह देर तक कोहरा होने से वाहन सवार हेडलाइट जलाकर धीमी गति से निकले।