सीसामऊ की नवनिर्वाचित विधायक नसीम सोलंकी का हर्षनगर में स्वागत किया गया। सपा जिला ग्रामीण इकाई के उपाध्यक्ष अनिल सोनकर वारसी ने डॉ. बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा भेंट की। विधायक सोलंकी ने कहा कि मेरी जीत के लिए सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। समाज के कार्यों के लिए पूरा सहयोग रहेगा। वह हर धर्म का सम्मान करती हैं। किसी भी धर्म का सम्मान करने और उनके धर्मस्थल जाने में कोई परेशानी नहीं है।