फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रामा विवि के दीक्षांत समारोह में 1935 छात्र-छात्राओं को मिलेंगी उपाधियां, मुख्य अतिथि होंगे सीएम योगी

शिखा पांडेय Updated Wed, 04 Dec 2024 08:33 PM IST

रामा विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह में आठ दिसंबर को होगा। जिसमें 2023 और 2024 बैच के 1935 छात्र-छात्राओं को उपाधियां दी जाएंगी। 51 छात्र-छात्राओं को पीएचडी की उपाधि से नवाजा जाएगा। 84 छात्रों को स्वर्ण और 41 को रजत पदक दिए जाएंगे। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और विशिष्ट अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय शामिल होंगे। साथ ही रामा विवि राज्यसभा सदस्य और को फाउंडर-वाइस प्रेसीडेंट इंफोसिस ग्रुप सुधा मूर्ति को मानद उपाधि से सम्मानित करेगा। हालांकि, स्वास्थ्य कारणों की वजह से सुधा मूर्ति कार्यक्रम में शिरकत नहीं कर सकेंगी। यह जानकारी रामा विवि के निदेशक डॉ. प्रणव सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि वह वीडियो के माध्यम से छात्रों को संबंधित करेंगी। वहीं, कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर डीएम राकेश सिंह और पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने संस्थान का दौरा किया है। कार्यक्रम स्थल के साथ संस्थान में हो रही तैयारियों का भी जायजा लिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें