फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: दंपति की मौत के बाद घटनास्थल पहुंचे विधायक हसन रूमी, पीड़ित परिवार को मदद का भरोसा

प्रसून शुक्ला Updated Sun, 07 Jun 2026 10:36 PM IST

जाजमऊ थाना क्षेत्र में सिद्धनाथ मंदिर दर्शन के लिए जा रहे दंपति की ट्रक की टक्कर से हुई मौत के बाद रविवार को कैंट विधानसभा क्षेत्र के सपा विधायक मो. हसन रूमी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने दुर्घटना स्थल का निरीक्षण कर स्थानीय लोगों से घटना की जानकारी ली। विधायक मो. हसन रूमी ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक कदम उठाने चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इस दौरान जाजमऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अख़लाक़ अहमद भी मौजूद रहे। दोनों ने स्थानीय नागरिकों से बातचीत कर दुर्घटना से जुड़ी परिस्थितियों की जानकारी प्राप्त की। क्षेत्रीय लोगों ने सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर अपनी चिंताएं भी उनके सामने रखीं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें