फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: किसी भी तकनीक, डिजाइन का पेटेंट जरूरी, बौद्धिक संपदा जागरूकता कार्यक्रम में वक्ताओं ने दी जानकारी

Shikha Pandey Updated Fri, 24 Apr 2026 08:50 PM IST

एमएसएमई विकास संस्थान और आईपीआर अवेयरनेस एंड इनोवेशन प्रमोशन फोरम के संयुक्त सहयोग में शुक्रवार को तिलकनगर स्थित होटल में बौद्धिक संपदा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि किसी भी तकनीक, डिजाइन या नवाचार का पेटेंट, कॉपीराइट जरूरी होता है। इन्हें लेने के लिए सरकार भी प्रोत्साहित कर रही है ताकि नकली उत्पादों को बाजार में लाने से राेका जा सके। जापान सरकार के प्रमुख संस्थान जापान एक्सटर्नल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जेटरो) के सीनियर डायरेक्टर (आईपीआर) नाकानो हिरोयुकी ने प्रजेंटेशन देकर बताया कि हरियाणा से गई एक डिवाइस की नकल करके इसे जापान में बेचा जा रहा था। जापान के बाजार में पैठ बनाने के लिए किसी भी वस्तु, सर्विस, तकनीक का पेटेंट आदि बेहद आवश्यक है। विशिष्ट अतिथि एमएसएमई विकास संस्थान के संयुक्त निदेशक वीके वर्मा, आईपीआर अवेयरनेस एंड इनोवेशन प्रमोशन फोरम के अध्यक्ष नवदीप श्रीधर, फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट आर्गेनाइजेशन के सहायक निदेशक आलोक श्रीवास्तव ने विचार रखे। इस मौके पर एमएसएमई के सहायक निदेशक अमित बाजपेई के अलावा कई उद्यमी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें