फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: बेकाबू कार ने जाजमऊ में टेनरी कर्मी को रौंदा, मौत

Shikha Pandey Updated Mon, 22 Jun 2026 08:27 PM IST

जाजमऊ के वाजिदपुर में रविवार देर रात एक टेनरी कर्मी को बेकाबू कार ने रौंद दिया और भाग निकला। मूलरूप से बिहार के वैशाली के पहारपुर गांव निवासी चिंटूराम (26) लेदर टेनरी में अपने चचेरे भाई गणेश के साथ काम करता था। परिवार में पत्नी सुनीता, तीन बेटियां प्रियंका, श्रींका और अमिश्का है। चाचा झपसीलाल ने बताया कि रविवार को टेनरी बंद होने के कारण शाम करीब नौ बजे चिंटू बाल कटवाने की बात कहकर निकला था लेकिन देर रात तक नहीं लौटा। जानकारी हुई कि वह अपने कुछ साथियों के साथ शराब पी रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अत्यधिक नशे में होने के कारण वह पहले दुकानों के बाहर बैठा रहा। बाद में जल निगम दफ्तर के मोड़ के पास सड़क किनारे लेट गया। इसी दौरान जल निगम की ओर जा रही बेकाबू कार चिंटू को रौंदते भाग निकली। इससे चिंटूराम की मौके पर ही मौत हो गई। जाजमऊ थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की मदद से कार का पता लगाया जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें