{"_id":"6a38fa03940da570e10e07b5","slug":"video-grand-kalash-yatra-marks-beginning-of-shrimad-bhagwat-katha-in-chhata-2026-06-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: छाता में निकली भव्य कलश यात्रा, ऊंट के नृत्य ने लूटी महफिल; भक्तिमय हुआ पूरा नगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: छाता में निकली भव्य कलश यात्रा, ऊंट के नृत्य ने लूटी महफिल; भक्तिमय हुआ पूरा नगर
छाता। नगर के ओल्ड जीटी रोड स्थित हनुमान बगीची में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के उपलक्ष्य में सोमवार को नगर में कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा ने पूरे नगर को भक्तिमय बना दिया। यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
मुख्य आकर्षण के रूप में कथा व्यास श्री राधे-राधे बाबू जी महाराज रथ पर सवार रहे, जिनका जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। महंत श्री बाबा गोपालदास महाराज ने श्रीमद्भागवत पुराण सिर पर धारण कर शोभा बढ़ाई। मुख्य मार्गों से होती हुई यह यात्रा हनुमान बगीची पहुंची। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से दोपहर से प्रारंभ हो रही कथा में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने का आह्वान किया है। कलश यात्रा में डीजे बाजे शामिल थे डीजे बाजे की धुन पर ऊँट ने नृत्य किया। जो आकर्षण का केंद्र रहा, और हजारों भक्तों ने कलश यात्रा के साथ नगर की परिक्रमा की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।