फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: पिलर पर चढ़ा बिल्ली का बच्चा, दमकल कर्मियों ने बचाया

Shikha Pandey Updated Wed, 20 May 2026 11:30 PM IST

बाबूपुरवा के बेगमपुरवा इलाके में मंगलवार को दमकल कर्मियों ने एक बिल्ली के बच्चे को सुरक्षित बचाया। वह 25 फीट ऊंचे पिलर पर फंसा हुआ था और नीचे नहीं उतर पा रहा था। कुत्तों के दौड़ाने पर डरकर बिल्ली का बच्चा पिलर पर चढ़ गया था। करीब एक घंटे तक वह ऊपर ही फंसा रहा और मदद के लिए शोर मचाता रहा। क्षेत्रीय लोगों ने उसे उतारने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद समाजसेवी साबिर हुसैन ने पशु सहायता नंबर और दमकल विभाग को सूचना दी। किदवई नगर दमकल केंद्र से टीम मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने सीढ़ी और रस्सी की मदद से उसे नीचे उतारा। यह बचाव अभियान करीब एक घंटे तक चला। इस दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें