फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: जगतराज महाराज ने लालच से बचने का दिया उपदेश

Shikha Pandey Updated Sun, 08 Mar 2026 10:54 PM IST

गोविंद नगर स्थित श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर में 77वें बाबा दयाराम स्मृति महोत्सव के अंतिम दिन रविवार को करनाल से पधारे जगतराज महाराज ने फूलों की होली खेली। महाराज ने कहा कि राक्षस मनुष्यों में ही होते हैं, इसलिए हमें अपने संस्कारों को जीवित रखना चाहिए। उन्होंने बहेलिया और तोते का वृत्तांत सुनाकर लालच से बचने का उपदेश दिया। जगतराज महाराज ने प्राणायाम और अनुलोम विलोम करने पर जोर दिया, ताकि शरीर के अंग सक्रिय रहें। अंत में गुरुवाणी आओ जी वाला, मेरे घर आओ जी और सुरेंद्र सुखीजा का भजन बाबा दयाराम प्रस्तुत किया गया। इस दौरान मंदिर के बाहर भंडारा चलता रहा। कार्यक्रम में विजय कपूर, सुनील नारंग, नीरज चड्ढा, पंकज गिरधर, प्रवेश मदान, अंजलि, तन्वी, चाहत, वंदना, सिल्की सुखीजा आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें