नारामऊ में नानकारी रेलवे क्रॉसिंग के सामने जीटी रोड हाईवे की लेन पर मौरंग और बजरी फैली है। ऐसे में जो भी वाहन सवार इस पर से होकर गुजरते हैं उनके वाहन अनियंत्रित हो जाते हैं। इस वजह से दुर्घटना की संभावना बनी हुई है। हाईवे पर इस तरह की बजरी को हटाने की जिम्मेदारी एनएचआई की है लेकिन एनएचआई ने अभी तक इसे साफ नहीं कराया है।